G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र के जैदपुर गाँव मे बीती रात युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के जैदपुर गाँव निवासी राम खेलावन के 20 वर्षीय पुत्र आशीष ने किसी बात से क्षुब्ध होकर घर मे फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर हड़कम्प मच गया। तुरन्त फन्दे से उतार कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share