उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के कोर्रा कनक गाँव मे बीती रात दूध गर्म करते समय अचानक गैस चूल्हे से लगी आग से बृद्धा गम्भीर रूप से झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोर्रा कनक गाँव निवासी स्व. भोला की 60 वर्षीय पत्नी चुंकी देवी बीती रात घर पर गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी।

गैस लीकेज होने के चलते आग चुंकी देवी के कपड़ो में लग गई। हादशे कि जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजनों ने आग को काबू किया। जब तक बृद्ध चुंकी देवी गम्भीर रूप से झुलस गयीं। जिनको इलाज के लिए बहुवा स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!