G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के करमचंदपुर सांडा गांव के समीप खेतों में काम कर रहे किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करमचंदपुर सांडा गांव निवासी स्व. सहादेव का 45 वर्षीय पुत्र राज बहादुर गाँव के समीप स्थित खेतों में काम करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share