G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थानां क्षेत्र के उमरा गांव के समीप तालाब किनारे सन्दिग्ध अवस्था मे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अंजना कबीर गाँव निवासी छोटे लाल गिहार का 34 वर्षीय पुत्र सोनू गिहार का सन्दिग्ध अवस्था मे थानां क्षेत्र के उमरा गाँव के समीप स्थित तालाब किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई सुरेश ने बताया कि दोपहर को भाई घर से निकला था। उसके बाद वापस घर नही लौटा उमरा गाँव के समीप तालाब है वही उसका शव मिला है हम लोगो को उसके साथ अनहोनी की आशंका है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share