G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार झारखंड के हजारीबाग जनपद के बरही थाना क्षेत्र के डोमरडही गांव निवासी राम खेलावन सिंह का 50 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार सिंह जो ट्रेलर चालक था।

वह ट्रेलर लेकर फतेहपुर जनपद से गुजर रहा था जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर प्रधान ढाबा के समीप पहुंचा। तभी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी नेशनल हाईवे एंबुलेंस 1033 को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत चालक को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share