उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुवा रोड पर सेलावन गांव के समीप ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरेठा बुजुर्ग गांव निवासी राम जीवन का 19 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक पर सवार होकर किसी काम से खजुवा जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के खजुवा रोड पर सेलावन गांव के समीप पहुंची तभी ऑटो से पास लेने की प्रयास में वह ऑटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनीत कुमार व पायलेट बबलू के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!