उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव में महुवे के पेड़ पर चढ़कर पत्ती तोड़ रहा युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी चंद्र रूप का 28 वर्षीय पुत्र रामू घर के समीप लगे महुवे के पेड़ पर चढ़कर जानवरो के लिए पत्ती तोड़ रहा था।

तभी पेड़ की डाल टूट गई और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!