उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मोहल्ले में युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोशियाना मुहल्ला निवासी रवींद्र कुमार कनौजिया के 37 वर्षीय पुत्र कनौजिया ने सोमवार की रात परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share