G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बमरौली गाँव निवासी सूरजबली के 35 वर्षीय पुत्र दुर्गा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक दुर्गा के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी गीता प्रेमी के संग भाग गई थी। जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में था और घटना को अंजाम दे दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share