G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों द्वारा शिनाख्त करने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे इब्राहिमपुर गाँव निवासी 70 वर्षीय रामबली पुत्र रामचरण की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। शिनाख्त होने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपनी ससुराल बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव गया था। वहां से वापस आते समय हादसा हो गया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भतीजे संदीप ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share