उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव में खाना खा कर आराम करते समय कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रोरो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार महाखेड़ा गांव निवासी छेदीलाल शर्मा का 48 वर्षीय पुत्र रविशंकर शर्मा बगल के घर में मजदूरी कर रहा था वह घर खाना खाने आया। खाना खाकर आराम करने लगा। तभी अचानक से उसका कच्चा मकान छप्पर सहित भरभरा कर गिर गया, जिसके मलबे में वह दब गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। परिवार को मलबे में दबा देख सभी ने मिलकर उसे व उसके परिजनों को आनन-फानन में बाहर निकाला। गम्भीर रूप से घायल को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। रविशंकर की मौत की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी विष्णु देवी, पुत्री दिव्यांशी 14 वर्ष, पुत्र उत्कर्ष 12 वर्ष की चीत्कार गूंजने लगी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि मृतक के परिवारजनों को पोस्ट मार्टम कराने हेतु अवगत करा दिया गया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त नियमानुसार शासनादेश के क्रम में सहायता राशि दिये जाने की कार्यवाई की जायेगी। मृतक का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। प-20 की रिपोर्ट के आधार पर शासनादेश में दिये गये निर्देशों के कम में मकान की आंशिक क्षति के सम्बन्ध में सहायता राशि दिये जाने की कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!