उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव में महिला घर में काम कर रही थी तभी महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। महिला ने साँप काटने की जानकारी परिजनों की दिया तो तुरंत परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अजईपुर गांव निवासी हिमाचल की 25 वर्षीय पत्नी आंचल घर में काम कर रही थी।

तभी वहाँ छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काम करते समय उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन बिना समय गवांए अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share