उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रक्तदान जागरूकता बढ़ाने के लिए लगतार संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी का प्रयास रहा है। लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हो, उसी कड़ी में संस्था द्वारा जागरूकता अभियान शिविर लगाया गया, जो कि 20 अगस्त से 29 अगस्त तक चला। जिसमें आदर्श और यशु जो कि संस्था के सदस्य है और हर 6 माह में रक्तदान करते है।

संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी में सदस्यों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं दोनो ने रक्तकेन्द्र में रक्तदान किया और रक्तदान से बड़ा कोई दान नही का संदेश दिया। जिससे कई नए सदस्यों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया और 10 सदस्यों द्वारा रक्तदान किया गया।

जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान करने वालो में योगांशु, अनूप, बलवीर, प्राइवेट रक्तकेन्द्र में रक्तदान करने वालो में अनिल कुमार मौर्या, आदर्श, यशु, साकेत, राकेश, अचल और पवन ने किया, और सभी से रक्तदान करने की अपील भी किया।

जिससे रक्तदान महादान जैसे सेवा कार्यों को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, राजेश मौर्य, अशोक, जितेंद्र व रक्तकेन्द्रों से सीनियर लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला, परामर्श दाता दीपाली, प्रवीण प्रसून श्रीवास्तव, डॉक्टर कैलाश, सौरभ, शुभम, अनामिका, अंजली उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!