उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थानां क्षेत्र के बिरघौली गाँव में घर के अंदर काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बिरघौली गाँव निवासी उमापती सिंह की 42 वर्षीय पत्नी प्रेमलता घर मे घरेलू काम कर रही थी। काम करते समय उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई। तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई मौत की खबर जब घर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र शिव नरेश सिंह ने बताया कल शाम 4 बजे काटा था इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!