उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के समीप 20 अगस्त को चलती बाइक पर टूट कर गिरे खंभे से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थानां क्षेत्र के दतौली गाँव निवासी राम प्रताप का 36 वर्षीय पुत्र रति पाल 20 अगस्त को अपनी बहन छेददी देवी पत्नी भोगिला को बाइक पर सवार कर उसके घर ललौली कस्बा छोड़ने जा रहा था।

जब उसकी बाइक सिधांव गाँव के समीप पहुँची तभी चलती बाइक पर बिजली का पोल टूटकर गिर जाने से बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया तो सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसको प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने लेकर चले गए। वहाँ इलाज के दौरान आज हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के साले राम नरेश ने दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share