उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर ललौली रोड पर चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी गोकुल प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र सुनील उर्फ पप्पू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधानगर थाना क्षेत्र के तपस्वी नगर पहुँची तभी उसकी बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक चालक सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरंत वह अपनी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share