G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मवई चौराहे पर रोड किनरे बाइक पर बैठ कर युवक को मोबाइल पर बात करते समय अन्ना साँड़ ने उठा कर पटक दिया। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के खजुरियापुर गाँव निवासी राम चंद का 24 वर्षीय पुत्र पंकज घर से बाइक पर सवार होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के आबुनगर मोहल्ला अपनी बहन के घर आ रहा था।

जब वह हुसैनगंज थानां क्षेत्र मवई चौराहे पर पहुंचा तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। बाइक को रोड किनरे रोक कर वह मोबाइल पर बात करने लगा तभी कही से अन्ना सांडा आ गया और उसने पंकज को अपनी सींघ में उठा कर पटक दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन मौके पर पहुंचे और उसको घायल अवस्था मे अपने चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share