उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पूतनाही डोली गाँव में शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतका के पिता ने पति पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पूतनाही डोली गांव निवासी कैलाश की 21 वर्षीय पत्नी ममता ने शनिवार की देर रात उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो फांसी के फंदे पर ममता का शव देख घर में कोहराम हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के पति कैलाश ने बताया कि वह मुंबई में रहकर ट्रक चलाता है। जब वह कल मुम्बई जाने के लिए घर से निकला तभी पत्नी से विवाद हो गया। ललौली कस्बा तक वह पीछा करते हुए आई। इसके बाद वह पत्नी को वापस लेकर घर चला गया। रात में कब उसने घटना को अंजाम दे दिया इसकी जानकारी नहीं है। पिता राम बिहारी ने बताया कि उसका दामाद शराब पीने के बाद पुत्री को मारता-पीटता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!