G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील के समीप चार पहिया वाहन की तककर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के बादलपुर गाँव निवासी राम स्वरूप का 26 वर्षीय पुत्र शिवम अपनी 55 वर्षीय माँ कौशलया देवी और 15 वर्षीय भाई तनुज को बाइक पर सवार कर गंगा नहाने जा रहे थे।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सातमीत के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन किसी प्राइवेट आपताल में इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share