उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बच्चा अनुज पुत्र राज किशोर ग्राम मार्पा पोस्ट मार्पा कमासीन बबेरू बांदा निवासी बच्चे को कई दिन से लगातार बुखार आने के कारण जिले के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। जहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच कर बताया की बच्चे को प्लेट्लेट्स और खून की कमी है और बच्चे को 100 एम एल ताजे रक्त की आवश्यकता है। बच्चे के परिवार में बीमारी के चलते कोई रक्तदान नही कर सकता था।

जानकारी सौरभ परमार के माध्यम से संस्था को हुई। जानकारी मिलने के बाद केस वेरिफाई कर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी ग्रुप से साझा किया गया। ग्रुप में मैसेज करते ही बाकरगंज निवासी जो कि जिला अस्पताल में पैथलॉजी लैब टेक्नीशियन और सर्व फॉर ह्यूमैनिटी संस्था के सदस्य अनीस अहमद रक्तदान के लिए तैयार हो गए और रक्त केंद्र पहुच कर बच्चे के लिए रक्तदान किया। इस मौके पर संस्था से सौरभ परमार, गुरमीत सिंह व रक्तकेन्द्र से सनद व शैलू उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share