G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला में ग्राइन्डर मसीन से लोहे का दारवाजा काटते समय ग्राइन्डर हाथ से छूट गया जिससे मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी राम मिलन का 25 वर्षीय पुत्र भईया लाल जो सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी संतोष के घर में ग्राइन्डर मशीन से लोहे का दारवाजा काट रहा था।

तभी उसके हाथ से ग्राइन्डर मसीन छूट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हदसे की जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share