G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के औधूतपुर गढ़ा गांव के समीप खेतों में काम कर रहे युवक को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के औधूतपुर गढ़ा गांव निवासी राजेश्वर पाल का 20 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम कर रहा था। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए किशनपुर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्त्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share