G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक व ई-रिक्शा की भिड़ंत में विकलांग ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी गंगा सागर का 30 वर्षीय पुत्र ओमकार दिव्यांग हैं। जो ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। बताते हैं कि सुबह वह ई-रिक्शा लेकर जा रहा था तभी चौडगरा कस्बे के समीप सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचता। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share