G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर ज8ले के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम खटौली में शुक्रवार की रात घर पर सो रही महिला को जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जिसकी इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खटौली गांव निवासी जितेंद्र की 30 वर्षीय पत्नी अंशु देवी कमरे में सो रही थी। रात लगभग एक बजे उसे साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share