उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे जानकी गांव निवासी राम लखन का 28 वर्षीय पुत्र धीरज किसी काम से फतेहपुर आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन पार करने लगा तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रो-रो कर बुरा हाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share