उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड हसवा कस्बे में गणेश मित्र मंडल ने गणपति महोत्सव के शुभ अवसर पर इस वर्ष भाति राजा पंडा द्वारा अपने घर में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणेश जी मूर्ति स्थापना किया गया है। और मोहल्ले के नवयुवकों द्वारा कार्यक्रम का संचालित किया जाता है। भक्तों द्वारा विधि विधान से भगवान गणेश जी पूजा अर्चना सुबह शाम भक्त ने आरती करते हुए कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता। वहीं विपिन आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ-साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रहीं हैं। पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश के जयकारे लगे और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। राजा पंडा ने बताया कि हर वर्ष की तरह शनिवार के दिन और मुहूर्त के अनुसार विधि विधान से भगवान गणेश की मूर्ति पंडाल में स्थापित की गई है। और विधि विधान से पूजा अर्चना भक्त द्वारा किया जाता है। वहीं अब प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना की जाएगी और भजन कीर्तन भी किया जाएगा तथा मौजूद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाता है। वही कस्बा के कई घर में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई और पूजा अर्चना की गई कई ग्रामीण भक्तों ने बताया कि कई वर्षों से वह अपने घर में गणेश महोत्सव के अवसर पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं
इसी तरह क्षेत्र के अन्य एक दो गांव में और भगवान गणेश का पंडाल सजाया गया। और कई घरों में भी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई तथा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर राजा पंडा, शिव नंदन सिंह, लल्लू चौरसिया, ब्रजेंदर राठौर, ब्रजनंदन सिंह, दीपू गुप्ता, सहित अन्य भक्तों की भीड़ मौजूद रहते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!