उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। हाईवे पार कर खेत जा रही महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे दर्जनों वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शव के बिखरे टुकड़ों से सड़क लाल हो गई। जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी हरिप्रसाद के कानपुर-प्रयागराज हाईवे के दूसरी तरफ खेत हैं। बताया जा रहा है कि उनकी 46 वर्षीय पत्नी माया देवी मंगलवार को तड़के करीब 4 बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकली थी। इस बीच जैसे ही महिला हाईवे स्थित भरतपुर मोड़ पहुंचकर सड़क पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई। इस हादसे में मौके पर ही माया की मौत हो गई। सुनसान सड़क पर महिला के शव को कई वाहन रौंदते हुए निकल गए। इससे शव के टुकड़े बिखरने से सड़क लाल हो गई। सुबह वॉकिंग और शौंच के लिए निकले ग्रामीण शव की हालत देखकर हैरान रह गए। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!