G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कोराई ओवर ब्रिज पर बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर दोनो का इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के लंका रोड मोहल्ला निवासी दिल शेर का 22 वर्षीय पुत्र फैजान व मोहल्ला निवासी समीम का 16 वर्षीय पुत्र कामरान दोनों बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहे थे। जब उनकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के कोराई ओवर ब्रिज पर पहुंची तभी ऑटो से उनकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें फैजान व कामरान दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश व पायलेट सन्तोष ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share