उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में ससुर दामाद घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजा सिंह अपने ससुर राधा नगर थाना क्षेत्र के जख्मी गांव निवासी स्वर्गीय गजराज के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रकाश को बाइक पर सवार कर किसी काम से शहर आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर स्थित जिला अस्पताल के सामने पहुंचा।

तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें राजा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका ससुर राम प्रकाश मामूली रूप से चोटिल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सामने जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने राम प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल राजा सिंह को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!