उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रघुराजपुर रारी गांव के समीप खेतों में काम कर रहे नव युवक किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के रघुराजपुर रारी गांव निवासी हनुमन्त सिंह का 18 वर्षीय पुत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था।

तभी उसको वहां ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share