उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले में स्थित नई रेलवे लाइन के पार शौचक्रिया के लिए जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ला निवासी फूल सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रितु देवी मोहल्ले में स्थित रेलवे लाइन पारकर शौचक्रिया के लिए जा रही थी। तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया मृतिका मूकबधिर थी। जिससे ट्रेन की आवाज़ उसको सुनाई नही दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!