उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के 62 वें जन्मदिन को किसान नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ-साथ मवइया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण कर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अगुवई में राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर जनसेवा करने का निर्णय लिया और पदाधिकारी श्री गौतम के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सभी वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल व बिस्कुट का वितरण किया। मरीजों ने किसान नेता के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद मवइया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के बीच भी फल व बिस्कुट बांटे। इसके अलावा भाकियू अराजनैतिक के हसवा ब्लाक सचिव शिवदेश मौर्य ने रक्तदान भी किया। निर्णय लिया गया गया कि गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर प्रीतम सिंह, छोटे सिंह, दीपक गुप्ता, महेंद्र सिंह भदौरिया, बब्लू सिंह गौतम, सोनू सिंह बउवा, अजय सिंह, राजू सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह सुल्तान, शैलेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, अजय प्रजापति, धनंजय सिंह, मान सिंह कोटेदार, राजेंद्र सिंह, आजम, आशू सिंह, विजय पाल भी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!