उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के माधी दयाल का पुरवा मजरे कटोघन गांव में घर में काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के माधी दयाल का पुरवा मजरे कटोघन गांव निवासी चंद्रभान सिंह की 75 वर्षीय पत्नी राधा देवी घर में काम कर रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के नाती शिवकुमार ने बताया की नानी घर में काम कर रही थी। तभी उनको ज़हरीले सांप ने काट लिया हम लोग इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!