उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा पेट्रोल पम्प के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाला का पुरवा गाँव निवासी अमर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सुमेर सिंह और गाँव निवासी विजय सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह दोनो बाइक पर सवार होकर खागा से हाथगाव किसी कार्य के लिए जा रहा थे। जब उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा के समीप पहुंची तभी पेट्रोल पम्प के सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें सुमेर और राहुल गम्भीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी घटनास्थल पर पहुंची। सरकारी 108 एम्बुलेन्स के कर्मचारी पवन कुमार व शिवकुमार ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सी.एच.सी खागा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल युवक सुमेर को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!