उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा नगर में सोमवार को सदस्यता कार्यशाला कार्यक्रम में पहुचे प्रदेश के महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता का खागा नगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर गुप्ता महेश्वरी मार्केट स्थित अपने आवास में समस्त वैश्व समाज के लोगों के साथ गली में महामन्त्री के प्रवेश करते ही फूलों की वर्षा कर माला पहनाकर भब्य स्वागत किया। वही जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्ता ने महामंत्री को चांदी का मुकुट व उपस्थित रोहित महेश्वरी व सभी बैश्य समाज के लोगों ने ढेर सारे मोमेंटो व गिफ्ट देकर उनका भब्य स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता खागा नगर पंचायत परिसर में लगभग दो घण्टे देरी से सदस्यता कार्यशाला में लगभग साढ़े चार बजे पहुंच कर सबसे पहले अमर शहीद ठाकुर सुजान सिंह पार्क में खागा विधायक कृष्ना पासवान व खागा चेयरमैन गीता सिंह के साथ महामंत्री ने पौध रोपड़ किया। और वही पर सभा को सम्बोधित करते हुये सभी भाजपा के पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील किया। और उन्होंने कहा कि अभी खागा विधान विधानसभा में बहुत कम सदस्य बने है। इस पर तन-मन-धन के साथ कडी मेहनत व दिन-रात एक कर जुट जाएं। वही क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान ने भी अपने सम्बोधन में कहा है कि सरकार के हितों में सभी लोगों कार्य करने की अभी जरूरत है। और यह एक तरह की कड़ी परीक्षा है। इसमें सभी को खरे उतरना है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, कोऑपरेटिव के चेयरमैन प्रभुनाथ दीक्षित, धाता चेयरमैन रेखा सरोज, चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, एराँया मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विजयीपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर, खखरेरू मंडल अध्यक्ष गयापाल, धाता मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, विमलेश पांडे, बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रवीण पांडे, सभासद शनि सिंह सेंगर,रामप्रकाश सिंह,नन्दन मौर्या, सुरेंद्र सिंह, अतुल शाहू, समस्त बूथ अध्यक्ष सहित वरिष्ठ भाजपा अधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!