G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मेडिकल कॉलेज के सामने रोड किनारे से पैदल जा रहे राहगीर को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी स्वर्गीय रक्षपाल का 65 वर्षीय पुत्र भोला अलीपुर से पैदल अपने घर जा रहा था।

जब वह नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने पहुंचा। तभी कॉलेज से निकले चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से राहगीर भोला घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share