उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के घेरवा गांव में सोते समय भोर पहर महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के घेरवा गाँव निवासी रमेश प्रसाद की 50 वर्षीय पत्नी चंदा वती बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी आज सुबह भोर पहर उसको जहरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share