G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया जिससे बाइक टकरा गई और पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी राजकुमार अपनी 40 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इन्द्रो के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया।

जिससे बाइक टकराकर गिर गई और बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी गुड़िया देवी घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share