उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रामपुर थारियावं स्थिति बाईपास बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान द्वारा मत्स्य पालन का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक मत्स्य, प्रयागराज मंडल विजय पाल मुख्य अतिथि रहे।संस्थान के निदेशक प्रतीक शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन का महत्व एवं उनके उत्साहवर्धन के साथ संस्थान एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य अथिति पाल ने मत्स्य पालन क्यों करें, अपनी आय बढाने हेतु नए तरीके और मत्स्य सम्पदा को कैसे बचाएं। इसके बारे में अवगत करवाया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देने के साथ साथ पीएम मत्स्य सम्पदा योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही कहा कि प्रशिक्षण के उदेश्य को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प होकर काम शुरू करने की अपील किया गया। प्रशिक्षणार्थियों के मूल्यांकन एवं प्रमाण के लिए लिखित परीक्षा एवं प्रायोगिक जांच के बाद मुख्य अथिति ने सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मत्स्य विभाग से अरुण पाल ने भी बहुपयोगी जानकारी साझा की, संकाय सदस्य सत्येन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं संस्थान से महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, परीक्षित मौर्य, कमल किशोर, ज्ञान सिंह आदि उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!