उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत रामपुर थरियांव स्थित मां शीतला धाम मंदिर में सुबह से मां शारदा देवी मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर मां शारदा धाम मैहर की पद यात्रा शुरू किया गया। बुधवार की सुबह से मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दोपहर डी जे व गाजे बाजे के साथ झूमते हुए मैहर धाम की पदयात्रा रवाना हो गई। पद यात्रा का जीटी रोड थरियांव स्थित प्रेम स्वीट हाउस में राम प्रकाश मोदनवाल और थरियांव गांव निवासी अनिल ने सभी श्रद्धालुओं को हलवा, कढ़ी चावल का खिलाया। पदयात्रा चल रहे श्रद्धालुओं को समाजसेवी भोला अनाड़ी ने शीतल जल पानी की व्यवस्था किया गया। पद यात्रा 18 वर्ष पूर्व से चल रही है। पद यात्रा के संचालक अनिल कुमार गुप्ता ने भक्तों को रास्ते में चलने के गुर बताएं श्रद्धालु सात दिन की पैदल यात्रा का नवरात्र के पहले दिन मैहर धाम में शारदा माता के दर्शन करेंगे। इस मौके पर कमल सिंह लोधी, राजेंद्र लोधी,सुरेश यादव, कैलाश मौर्य, राजनमौर्य, गोलू, रामप्रसाद, दिनेश पंडा, बिरेंद्र गिरी महराज आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!