G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के लक्षनपुर गाँव के समीप एक बाइक सवार दूसरी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहा डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी रमेश का 23 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव के समीप पहुंची।

तभी दूसरी बाइक बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे आशीष घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share