G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा गाँव में घर के बाहर खड़े अधेड़ के ऊपर बिजली का पोल गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अहिंदा गांव निवासी स्व. रामरतन मौर्या का 50 वर्षीय पुत्र जागेश्वर घर के बाहर खड़ा था तभी अचानक बिजली का पोल उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गम्भीर रूप घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए हथगांम सीएचसी ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share