G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले भरवारी नगर पालिका परिषद में नगर पालिका के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ईओ नगर पालिका भरवारी ने सहायक अध्यापकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में नगर पालिका भरवारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के 44 सहायक अध्यपकों व 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बीएलओ ड्यूटी के लिए बुलाया गया था। पर बैठक में सम्मिलित होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बीएलओ ड्यूटी न करने का विरोध करते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर हंगामा किया।

मुख्य सचिव के एक पत्र का हवाला देते हुए बीएलओ ड्यूटी न करने की बात कही। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संजना दीक्षित का कहना है उनकी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को काम के बदले पारिश्रमिक भत्ता नही दिया जाता है। साथ ही उनकी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास पहले से ही उनके विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कामों की बड़ी जिम्मेदारी भी है। ऐसे में वो कैसे एक साथ इतना काम देखेंगी। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री मालती त्रिपाठी, रेखा देवी, सविता केसरवानी, सीमा बेगम, संजीदा बेगम अनीता सहित तमाम महिलाएं रही।

By

Share
Share