G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में बीती रात ठेलिया लेकर घर वापस जा रहा जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में महरहा रोड निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण गुप्ता का 60 वर्षीय पुत्र राजकुमार गुप्ता जो कस्बे में चौराहे पर मूंगफली व पट्टी वगैरा की ठेलिया लगता है।

बीती रात दुकान बंद कर अपनी ठेलिया लेकर वापस घर जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर से बृद्ध राजकुमार गुप्ता घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share