G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव में दो दिन पूर्व रोड किनारे से पुलिस ने अज्ञात वृद्ध का शव बरामद कर उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। अज्ञात शव मिलने की सूचना सूचना पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई मान सिंह ने शिनाख्त करते हुए बताया यह सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी स्व. देवी के 60 वर्षीय छत्ता का शव है। यह जगह-जगह डेरा डालकर कारोबार करते हैं। उसका भाई शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से कई-कई महीने के लिए निकल जाता था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share