उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में बारिश के चलते घर का छप्पर गिर गया। जिससे छप्पर के नीचे बैठी मां बेटी दब गई हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। जिसमें पुत्री घायल हो गई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी धर्मपाल की पत्नी ननकी देवी व उसकी 16 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी आज सुबह अपने घर में छप्पर के नीचे बैठी हुई थी।

तभी हो रही बारिश के चलते घर का छप्पर भर भराकर दोनो के ऊपर गिर गया। हादसे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरंत दौड़कर दोनों को बाहर निकला। जिसमें पुत्री प्रीति देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!