उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के बाईपास पर स्थित ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के गलेहरा गांव निवासी वीर सिंह का 23 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के बाईपास पर स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

जिससे राकेश घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!