उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गांव में ग्राइंडर मशीन से लोहा काटते समय मशीन हाथ से छूट गई। जिससे मशीन की चपेट में आकर अधेड़ घायल हो गया, घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी स्वर्गीय राम किशोर का 50 वर्षीय पुत्र वेद प्रकाश ग्राइंडर मशीन से लोहा काट रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छूट गई और वह मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!