उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश लोगों के ऊपर आफत बनकर टूट रही है, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव में बारिश की वजह से मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई हादसे में तीन साल के लड़के की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बता दे कि मृतक लवकुश अपने तीन साल के भतीजे प्रीत को लेकर दुकान सामान लेने के लिए गया था। और दुकान से सामान लेकर वापस लौट ही रहा था कि तभी बारिश की वजह से पूरी तरीके से भीग चुकी मकान की दीवार सड़क की तरफ भरभरा कर गिर गई।

हादसे में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!