G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथ पुरवा गाँव के समीप बाइक सवार के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया। जिसे वह टकराकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी दयाराम का 28 वर्षीय पुत्र मनेंद्र कुमार बीती देर रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से हुसैनगंज कस्बे आया था। वहां से वापस घर जाते समय जब कैथ पुरवा गाँव के समीप पहुंचा तभी अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया।

जिससे वह टकराकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share